अपनी चोरी और चोरी में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों के नाम DBGB कब तक छिपाएगा ?
DBGB दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा सफाई मजदूरों का शोषण और श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन
DBGBP/R/E/25/00023 22.03.2025
DBGB REPLY DATE 22.04.2025
मांगी गयी जानकारी 1 : पूर्ववर्ती बिहार बिहार ग्रामीण बैंक (जो अब दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में शामिल है) की शाखाओं में वर्तमान में जारी साफ सफाई की व्यवस्था/ प्रबंधन की जानकारी (बैंक परिपत्रों, ईमेल आदि की प्रतियाँ) उपलब्ध कराएँ जिससे वहां की शाखाओं में सफाई का कार्य करने वाले मजदूरों / कार्मिकों को दी जा रही मजदूरी/वेतन कार्य अवधि, सुविधाओं आदि की समस्त सूचना प्राप्त हो सके | सफाई मजदूरी में जब जब वृद्धि की गयी है उसकी जानकारी व् इससे सम्बंधित परिपत्र आदि की प्रति भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें|
बैंक का उत्तर : पूर्ववर्ती बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में साफ़- सफाई का कार्य आवश्यकता अनुसार दैनिक आधार पर किया जाता है, जिसका भुगतान दैनिक आधार पर किया जाता है.
मांगी गयी जानकारी 2 : न्यूनतम मजदूरी अधिनियम
1948 एवं श्रम संविदा अधिनियम 1970 के प्रावधानों के अनुपालन हेतु दक्षिण बिहार
ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय स्तर पर जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी है, उन सभी
के नाम, पदनाम, विभाग, ऑफिसियल ईमेल व् मोबाइल नंबर की जानकारी उपलब्ध कराएँ |
बैंक का उत्तर : शाखाओं का साफ़- सफाई का कार्य Outsourcing Agency के माध्यम से बैंक द्वारा कराया जाता है.
मांगी गयी जानकारी 3 : श्रम संविदा अधिनियम 1970
के प्रावधानों के अनुसार संविदा श्रमिकों को अगले माह की दस तारीख तक वेतन का
भुगतान हो जाना चाहिए किन्तु अनेक बार वेतन अत्यंत विलम्ब से दिया गया है | जनवरी
का वेतन फ़रवरी की 22 तारीख को देने से सम्बंधित एक खाते का स्क्रीन शॉट संलग्न
किया जा रहा है | श्रम संविदा अधिनियम 1970 के प्रावधानों के अनुसार संविदा
श्रमिकों को अगले माह की दस तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने हेतु यदि बैंक
द्वारा कोई आदेश/ निर्देश जारी किये गए हों तो उनकी प्रति उपलब्ध करायें |
बैंक का उत्तर : बैंक द्वारा Outsourcing Agency को ससमय भुगतान किया जाता है.
DBGB
RTI
SAFAI KARMI
MINIMUM WAGES
VIOLATION OF LABOUR LAWS
VIOLATION OF MINIMUM WAGEES ACT
CONTRACT LABOUR ACT
DAKSHIN BIHAR GRAMIN BANK