DBGB दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा सफाई मजदूरों का शोषण और श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन DBGBP/R/E/25/00023 22.03.2025 DBGB REPLY DATE 22.04.2025 मांगी गयी जानकारी 1 : पूर्ववर्ती बिहार बिहार ग्रामीण बैंक (जो अब दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में शामिल है) की शाखाओं में वर्तमान में जारी साफ सफाई की व्यवस्था/ प्रबंधन की जानकारी (बैंक परिपत्रों, ईमेल आदि की प्रतियाँ) उपलब्ध कराएँ जिससे वहां की शाखाओं में सफाई का कार्य करने वाले मजदूरों / कार्मिकों को दी जा रही मजदूरी/वेतन कार्य अवधि, सुविधाओं आदि की समस्त सूचना प्राप्त हो सके | सफाई मजदूरी में जब जब वृद्धि की गयी है उसकी जानकारी व् इससे सम्बंधित परिपत्र आदि की प्रति भी उपलब्ध कराने का कष्ट करें| बैंक का उत्तर : पूर्ववर्ती बिहार ग्रामीण बैंक की शाखाओं में साफ़- सफाई का कार्य आवश्यकता अनुसार दैनिक आधार पर किया जाता है, जिसका भुगतान दैनिक आधार पर किया जाता है. मांगी गयी जानकारी 2 : न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 एवं श्रम संविदा अधिनियम 1970 के प्रावधानों के अनुपालन हेतु दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के प...